गौरव कुमार मेडतवाल
उदयपुर 24 सितंबर | भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय उदयपुर की ओर से ग्राम पंचायत रामा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छोत्सव 2025, जीएसटी बचत उत्सव एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर रैली, मिनी प्रदर्शनी, संगोष्ठी, पेंटिंग प्रतियोगिता, मौखिक प्रशनोत्तरी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विभाग के क्षेत्रीय प्रचार सहायक रवि कुमार योगी ने विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान, नवीन जीएसटी सुधार, केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करते हुए जीएसटी बचत उत्सव के बारे में उपस्थित जनसमूह को विस्तार से जानकारी दी | उन्होंने कहा की 22 सितम्बर से जी.एस.टी. की नई दरें लागू होने के कारण रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम कम हुए है | केंद्र सरकार ने 12 व 28 प्रतिशत टैक्स स्लैब को खत्म कर अब केवल 5 व 18 प्रतिशत के दो टैक्स स्लैब को ही रखा है जिससे छोटे व्यापारियों और आम आदमी को बड़ी राहत मिली है।
उन्होंने उपस्थित दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है । हमें ये समझना चाहिये कि ये केवल सरकार का कार्य नहीं है, बल्कि समाज में रहने वाले हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें खुद को, घर, अपने आसपास, समाज, समुदाय, शहर, उद्यान और पर्यावरण आदि को रोज स्वच्छ रखने की जरुरत है।
इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर श्री संजय शर्मा ने व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व प्रकाश डालते हुए उपस्थित जन समुह को हाथ धोने के सही तरीके का प्रदर्शन करके दिखाया तथा उन्होंने सभी से अपील की कि वे बीमारियों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव कर शारीरिक गतिविधियों को अधिक प्राथमिकता दें | उन्होंने आज की युवा पीढ़ी के मानसिक स्वास्थ्य एवं मोबाईल के उपयोग से उस पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में उपस्थित दर्शकों को विस्तृत जानकारी दी | उन्होंने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक अगले कुछ वर्षों में भारत में मानसिक अस्थिरता से ग्रस्त लोगों की संख्या 10 करोड़ के आस पास पहुँच जाएगी | उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं- मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, जननी शिशु सुरक्षा योजना, मा वाउचर योजना, उजाला क्लिनिक, लाड़ो प्रोत्साहन योजना आदि के बारे में भी उपस्थित जनसमूह को जानकारी दी |
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षक श्रीमती प्रेम शर्मा द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह के अंतर्गत पौष्टिक आहार का प्रदर्शन भी किया गया |
कार्यक्रम के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की व्याख्याता सुश्री सृष्टि नागदा ने कहा कि हम सब के स्वस्थ जीवन के लिये स्वच्छता की शुरुआत घरों, स्कूलों, कालेजों, समुदायों, कार्यालयों, संस्थानों से होनी चाहिए जिससे कि देश में व्यापक स्तर पर स्वच्छ भारत क्रांति हो। उन्होंने उपस्थित दर्शकों से सामूहिक रूप से स्वच्छता बनाए रखने, महात्मा गांधी की विरासत का सम्मान करने और स्वच्छता को जीवन का एक तरीका बनाने का संकल्प करने का आहवान किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से, 6 महीने की आयु पूर्ण कर चुके 2 बच्चों को खीर खिलाकर बच्चों का अन्नप्राशन करवाया गया |
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह द्वारा नवीन GST सुधार एवं स्वच्छता ही सेवा पर आयोजित मिनी प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया |
कार्यक्रम के पूर्व विभाग द्वारा राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया तथा विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता ही सेवा पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई, साथ ही कार्यक्रम के दौरान दी गई विभिन्न जानकारी के आधार पर उपस्थित दर्शकों के बीच मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| दोनों प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को विभाग की ओर से पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आगुन्तको का विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
TheDayspring is a full-service digital growth agency helping businesses scale through technology, marketing, and automation. We focus on long-term value, not one-time projects.
We build scalable, secure, and conversion-focused websites and web applications designed for long-term business growth. Our development approach focuses on performance, SEO, and future scalability.
From idea validation to deployment, we develop Android and iOS applications that solve real business problems and deliver seamless user experience.
Our performance marketing strategies are built around ROI, qualified leads, and measurable growth using data-driven advertising systems.
We help brands rank, convert, and dominate search results with long-term SEO strategies focused on buyer-intent traffic.
Strong branding builds trust. We design visual identities and digital experiences that position your business as a premium brand.
We implement smart CRM and automation systems to manage leads, customers, and operations efficiently.